
,लालकुआँ
रिपोर्टर मजहिर खान
लालकुआँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकुआँ नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत हाट बाजार से हुई जो मुख्य बाजार तथा ट्रासपोर्टनगर से होते हुए मस्तान पंत पर पहुंची यहां यात्रा का समापन किया गया हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। वही तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे रास्ते देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा को देखा और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया!

इस मौके पर भाजपा वक्ताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच देश की एकता अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाना है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और गौरव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि देश के वीर शहीद सैनिकों के सम्मान में पूरे भारतवर्ष में यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में लालकुआँ में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा लगाने की लोगों से अपील की।




