Homeपीलीभीत

नगर पालिका परिषद पूरनपुर के सभागार में बोर्ड बैठक का किया गया आयोजन।

पूरनपुर

क्रांति बुलेटिन ठाकुर अमित सिंह

आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को नगर पालिका परिषद पूरनपुर कार्यालय के सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पूरनपुर शैलेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में नगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जल निगम द्वारा मरम्मत कार्य न कराए जाने पर सभासदों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष महोदय ने अधिशासी अधिकारी को जल निगम के प्रति आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त श्री रामलीला मैदान में आगामी होली मिलन समारोह के आयोजन हेतु रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के सहयोग से वृंदावन एवं मथुरा के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

 

साथ ही नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनः निर्माण हेतु सभासदगणों द्वारा प्रार्थना पत्र भी सौंपे गए।

बैठक में उपस्थित गणमान्यजन- पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, लेखाकार दिनेश भारती सहित सभासद उर्मिला देवी, सूरज बाथम, उदित सिंह, राजो देवी, दिनेश कुमार, विकास गुप्ता, मो. शरीफ, सौरभ सक्सेना, शाहजहां बेगम, राजेश कुमार, सुवे जहां बेगम, गौरव कुमार जायसवाल, नेहा, नुसरत परवीन, मुन्नी बेगम, रोहित मिश्रा, नादिर रज़ा, सुशील कुमार, शराफत अली, अनुज कुमार गुप्ता, मो. मियां उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button