
हरिद्वार
1 मार्च 2026 की शाम इंक़लाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन व प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र व संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेतृत्व में बीएचईएल खेल भवन से रविदास चौक तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया उसके बाद अमेरिकी साम्राज्यवाद और इजरायल शासकों का पुतला दहन किया गया व युद्ध का विरोध किया गया।
प्रदर्शन में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के संयोजक नासीर अहमद ने कहा कि अमेरिका की शय पर इजरायल द्वारा ईरान में खुली गुंडागर्दी के तहत हमला करके वहां के प्रमुख नेता खामेनेई तक को मार दिया गया है। 50 से अधिक बच्चों की मौत व सैकड़ों आम नागरिक घायल है। इसके लिए इजरायल और अमेरिका के शासकों पर हत्या के मुकदमे चलाकर इन्हें गिरफ्तार कर कड़ी सजा होनी चाहिए।
इंक़लाबी मजदूर केंद्र के पंकज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से अमेरिका सरकार के आगे व इजरायल सरकार के समक्ष नतमस्तक है अपमानजनक संधिया की जा रही है।जो अमेरिका दुनिया भर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए अन्याय पूर्ण युद्ध थोप रहा है उसके साथ भारत सरकार को संधियों व समझौतों को रद्द करना चाहिए।

प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की नीता ने कहा कि अमेरिका को आज चीन और रूस चुनौती दे रहे हैं बौखला कर तानाशाही पूर्ण रूप से पहले वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया और उसके बाद लम्बी घेराबंदी के बाद ईरान पर बमबारी शुरू कर दी है।वहा के महिला, बच्चों व निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतारा जा रहा है ईरान के राष्ट्राध्यक्ष तक को मार दिया है पूरे विश्व में इसका विरोध हो रहा है अमेरिका की जनता भी इसका विरोध कर रही है।
मजदूर मेहनतकशों के विरोध प्रदर्शन ही इन युद्धों को रोकने में कारगर होंगे।जब तक पूंजीवाद, साम्राज्यवाद रहेगा तब तक इस तरह के अन्यायपूर्ण युद्ध दुनिया में होते रहेंगे, पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, फासीवाद को दफन करने होगे। मजदूर राज समाजवाद में युद्धों से मुक्ति मिल सकती है।
जुलूस व प्रदर्शन में नासिर अहमद, पंकज कुमार, नीता,भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर, किर्बी श्रमिक कमेटी के कृष्ण मुरारी, विजेन्द्र, नरेश कुमार, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की रजनी आदि दर्जनों लोगों उपस्थित रहे।




