Homeनैनीताल

प्रदेश में नही गैस की किल्लत__ मुख्य सचिव

हल्द्वानी/नैनीताल

रिपोर्टर मजहिर खान

नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, घरेलू के साथ ही छोटे रेस्टोरेंट व ढाबों में भी व्यसायिक सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की जा रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह किसी भी प्रकार से पैनिक ना हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हें नियमित रूप से एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button