
श्यामपुर हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक,रसायन पदार्थों / नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।
निर्देशों के अनुपालन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक- 19.04.2026 को गश्त / चैकिंग के दौरान सूचना पर लहरी मार्केट, गैण्डीखाता, श्यामपुर से एक व्यक्ति को तेल की कालाबाजारी / तस्करी करते हुये धर दबोचा ।
पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।

आरोपी
प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 श्री सोहन सिंह निवासी लहरी मार्केट गैंडीखाता थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
03 नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम जिसमें 140 लीटर पेट्रोल




