Homeलालकुआं

संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई।

लाल कुआं

रिपोर्टर मजहिर खान

वही नगर की अम्बेडकर जन सेवा समिति द्वारा मंगलवार की सुबह शहर के अंबेडकर नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। इसके बाद उनकी भव्य शोभा यात्रा गांजे बाजें के साथ सम्पूर्ण शहर में निकाली गई।

कार्यक्रम समाजसेवी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधी तथा राजनीतिक दलों से कार्यकताओं एवं स्कूली छात्रों ने भाग लिया। शोभा यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद अम्बेडकर पार्क में आकर समाप्त हुई। रैली में मौजूद लोगों बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए जम भीम के जयघोष लगायें।

इस मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी चंन्द्रीका बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का,नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी,पूर्व ब्लाक प्रमुख रूपा देवी,वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम,पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, पूर्व चेयरमैन लालचन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता कुंदन मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी,भाजपा नेता उमेश शर्मा, कांग्रेस नेता शंकर जोशीयुवा नेता भुवन पांडे, सभासद भुवन पांडे, सुरेश शाह,उदयवीर सिंह,बिन्दुखत्ता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, मोहन कुड़ाई, मुकेश कुमार,ज़फर अंसारी, गौरव गुप्ता, गुरूदेव मोर्या,संजय सिंह,अनीता देवी, विनोद श्रीवास्तव, धर्मवीर गौतम,अरविंद कुमार, शंगरतन्न बौद्ध सहित कई लोग मौजूद रहे वहीं लालकुआं के होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Related Articles

Back to top button