
लालकुआँ
रिपोर्टर, मजहिर खान
– लालकुआँ पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। जीत की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चोराहे पर एकत्र होकर लड्डू बांटे और एक-दूसरे को बधाई दी।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर डांस किया।
इस अवसर पर विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह जीत सबका साथ, सबका विकास का परिणाम है तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यों के चलते आज तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। पार्टी पर विश्वास करके लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। अब इन राज्यों में भी अच्छे दिन देखेंगे, और लोग अमन चमन जिएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में भी उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बनेगी।

इधर पूर्व चैयरमेन पवन चौहान ने कहा कि यह जीत भाजपा के विकास की नीतियों पर जनता की मुहर है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि जनता ने भाजपा को बंगाल और अन्य प्रदेशों में अपना समर्थन दिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। इस मौके दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




