एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

पुरकुल गांव में शीघ्र चलेगी सिटी बस, विक्रम संचालकों की समस्याओं पर हुई चर्चा : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 09 जून।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) देहरादून के अधिकारियों के साथ विक्रम संचालकों के रोजगार एवं आजीविका से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विक्रम संचालकों के हितों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवहन व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी पक्षों के हितों का ध्यान रखा जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शीघ्र ही पुरकुल गांव में सिटी बस सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है तथा जनहित से जुड़े विषयों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। बैठक में विक्रम संचालकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर आरटीओ देहरादून संदीप सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button