Homeलालकुआं

नीट पेपर लीक मामले को लेकर काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने सरकार पर उठाए सवाल। 

, लालकुआं

रिपोर्टर, मजहिर खान

लालकुआं नीट पेपर लीक मामले को लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक देश के युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन सरकार परीक्षा की गोपनीयता तक सुरक्षित नहीं रख पा रही है। इससे मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों में भारी निराशा और आक्रोश।

दुर्गापाल ने कहा कि उनकी बेटी ने भी इस वर्ष नीट परीक्षा दी है, इसलिए वे छात्रों और अभिभावकों की पीड़ा को बेहद करीब से महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा मानसिक तनाव में जी रहा है, क्योंकि मेहनत के बावजूद परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर होता जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ चुकी है। पेपर माफिया खुलेआम सक्रिय हैं, जबकि सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित दिखाई दे रही है।

दुर्गापाल ने कहा कि हर बार पेपर लीक होने के बाद जांच और कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं का भरोसा फिर से कायम हो सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही कार्यवाई नही की गई तो कांग्रेस उग्र आन्दोलन को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button