
, हरिद्वार
आज दिनांक 13/07/2026 को फायर स्टेशन मायापुर, हरिद्वार के स्टॉफ द्वारा ज्वालापुर एवं रानीपुर मोड़ क्षेत्र स्थित समस्त कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का अग्नि सुरक्षा (Fire Risk) निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया तथा संचालकों एवं स्टाफ को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें प्रारंभिक अग्निशमन उपकरणों, विशेषकर पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर, के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

फायर सर्विस द्वारा सभी संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने, विद्युत एवं अन्य संभावित अग्नि जोखिमों के प्रति सतर्क रहने तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




