देहचंद गांव के पास मृत मिला गोवंश, कुत्ते नोच रहे थे शव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कराया निस्तारण !!

मुजफ्फरनगर
क्रांति बुलेटिन (संवाददाता)
चरथावल। ब्लॉक क्षेत्र के देहचंद गांव के पास मृत गोवंश पड़ा मिला। बताया गया कि शव को कुत्ते नोच रहे थे। सूचना मिलने पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
देहचंद ग्राम प्रधान एवं कुटेसरा चौकी इंचार्ज गोविंद चौधरी के नेतृत्व में जेसीबी मंगवाकर मृत गोवंश का सम्मानपूर्वक निस्तारण कराया गया।

मौके पर संदीप धीमान, जिला मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र मलिक तथा राष्ट्रीय बजरंग दल ब्लॉक अध्यक्ष मयंक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि खुले में मृत गोवंश के शव पड़े रहने से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मृत गोवंश के समय से और सम्मानजनक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




