आस्थाहरिद्वार

दक्ष प्रजापति समिति उत्तराखंड ने प्रदेश स्तरीय दक्ष प्रजापति जयन्ती मनाई ।

इस अवसर पर प्रजापति समाज के 75 छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया।

कनखल हरिद्वार  राजेश  प्रजापति

आज निर्मल संतपुरा कनखल में भगवान ब्रह्म जी के मानस पुत्र प्रजापति समाज के आराध्य महाराजा दक्ष प्रजापति जयन्ती समारोह का दक्ष प्रजापति समिति हरिद्वार के तत्वाधान व भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजिस्टर्ड हरिद्वार के सौजन्य से किया गया।

महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 राम मुनि जी मुख्य अतिथि व शोभाराम प्रजापति माटी कला बोर्ड के राज्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई।

शोभाराम प्रजापति, संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति बीपीओ, बसंत चक्रधारी राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपीएचओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रजापति समाज के 75 छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया। ।

वीपीएचओ के संस्थापक सत्यनारायण जी ने कहा हमें समाज को जागरूक करना, संगठित करना , शिक्षित करना चाहिए तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा और साथ ही हमें राजनीतिक में भी बढ़-चढ कर भाग लेना चाहिए और हमें मिलजुल कर काम करना चाहिए।

हमें अपने कमाई का एक हिस्सा अपने समाज के गरीब बच्चों पर अवश्य लगाना चाहिए।

मुख्य अतिथि शोभाराम प्रजापति ने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान होना चाहिए, महिला ही समाज को आगे बढ़ाने का काम कर सकती है। महिलाओं को चाहिए कि अपनी बहन बेटियों को बढ़ाएं और नशे से दूर रखकर उनका भविष्य उज्जवल बनाएं।

दक्ष प्रजापति समारोह के उपरांत समाज समाज के लोगों ने देश रक्षक से लेकर दक्ष प्रजापति मंदिर तक महाराजा दक्ष की भव्य शोभा यात्रा निकाली जिसमें समाज की महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों में बढ़ चढ़कर के भाग लिया।

इस अवसर पर डॉक्टर बबीता योगाचार्य राष्ट्रीय महिला महिलामहासचिव , विनोद कुमार प्रदेश संयोजक व अध्यक्ष , रवि कुमार प्रदेश अध्यक्ष, डॉ नीरज उपाध्यक्ष ,संदीप कुमार जिला अध्यक्ष, बसंत प्रजापति,

प्रीति कुमारी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष,महासचिव सुंदरलाल, जॉनी प्रजापति पूर्व सभासद, प्रवीण, राधेश्याम प्रजापति पूर्व प्रधान, यीशु, विनीत प्रजापति, तुषार ,नीटू प्रजापति, विशाल प्रजापति प्रदेश महामंत्री, शिवम दक्ष जिला उपाध्यक्ष , राजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button