Homeपीलीभीत

आवारा पशुओं के लिए स्थाई गौशाला बनाने का लिया गया निर्णय।

वर्तमान प्रधान तथा पूर्व प्रधान सहित स्थानीय अधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।

पीलीभीत

क्रांति बुलेटिन न्यूज (अजय वीर सिंह)

पीलीभीत/पूरनपुर/जनपद पीलीभीत तहसील पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुँघचिहाई में शनिवार को क्षेत्र के वर्तमान प्रधानों व पूर्व प्रधानों सहित स्थानीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खुला घूम रहे आवारा पशुओं के लिये स्थायी गौशाला बनाने के लिये ग्राम टांडा जितोरिया में जमीन चिन्हित होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गयी जिस पर अतिशीघ्र निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए आदेशित किया।

 

आपको बता दें कि सभी पंचायतों में अस्थायी गौशाला के लिए दो से तीन बीघा जमीन चिन्हित की जा रही है, जिसके लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को दो से तीन पंचायतों से लगभग दो सौ से तीन सौ आवारा पशुओं को पकड़ कर नजदीकी गौशालाओं में पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। वहीं इस सराहनीय कार्य योजना को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों में खुशियां देखी गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार, उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, सम्बंधित सचिव व लेखपालों सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button