
हल्द्वानी
रिपोर्ट : मजहिर खान
हल्द्वानी में लगातार बाइक सवारों द्वारा रफ ड्राइविंग और रैश ड्राइविंग के मामले सामने आ रहे हैं ताजा मामला कृष्णा अस्पताल के सामने का है जहां ठंडी सड़क पर देर रात रैश ड्राइविंग करते हुए सीनियर डॉक्टर हरभजन सिंह को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी,जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,आप देख सकते हैं बाइक सवार तेजी से डॉक्टर को टक्कर मारकर जा रहा है,फिलहाल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

लगातार ठंडी सड़क सहित शहर के अन्य सड़कों में इस तरह की रैश ड्राइविंग के मामले आने के बाद आज एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर हरभजन का हाल-चाल भी जाना। इस दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कानून व्यवस्था और शहर में माहौल खराब करने वालों को किसी भी तरह से बक्सा नहीं जाएगा, इसके अलावा आंतरिक सड़कों में तेज गति से जाने वाले बाइकों को रोकने के लिए ब्रेकर भी लगाए जाएंगे साथ ही परिवहन विभाग और पुलिस विभाग लगातार चेकिंग अभियान भी चलाएगा।




