Homeहरिद्वार

देहरादून, उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन ।

हरिद्वार संवाददाता,, रणविजय कुमार

,देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 350 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में हरिद्वार जनपद के खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 51 स्वर्ण, 32 रजत तथा 19 कांस्य पदक जीतकर कुल 102 पदकों के साथ राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरिद्वार और रुड़की से लगभग 150 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

रुड़की से शिवालिक ताइक्वांडो अकादमी, डोबाक ताइक्वांडो अकादमी, नवयुवक ताइक्वांडो अकादमी, स्कूल ऑफ ताइक्वांडो ट्रेनिंग तथा आरोग्यम ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं हरिद्वार से मॉडर्न चिल्ड्रन ताइक्वांडो अकादमी, व्हिज़किड्स इंटरनेशनल स्कूल तथा अकादमी के खिलाड़ियों ने भी शानदार सफलता अर्जित की।

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षकों रविंदर परमार, रविंद्र पंवार, जितेंद्र, मन्नू सोनकर, अलीशा एवं गोपी की कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हरिद्वार ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अभिनव शर्मा, उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा, सचिव रविंदर परमार तथा कोषाध्यक्ष रविंद्र पंवार ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरिद्वार, उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button