एक्सक्लूसिव खबरेंसहारनपुर
डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा जनसुनवाई में आए फरियादियों की सुनी समस्याएं,।
सहारनपुर
क्रान्ति बुलेटिन संवाददाता
जनपद सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह द्वारा जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। डीआईजी अभिषेक सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाए ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।




