
पीलीभीत
क्रांति बुलेटिन न्यूज(अमित ठाकुर)
1 मार्च 2026 दिन रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानू की जिला स्तरीय मासिक पंचायत कृषक विश्रामगृह मंडी परिषद पीलीभीत में जिला अध्यक्ष भजनलाल किरोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भजन लाल किरोधी ने कहा कि पीलीभीत जिला के समस्त किसान भाइयों एवं भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गणों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक और नशा रहित मनाने की बात कही और पंचायत में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि 13, 14 और 15 मार्च को राष्ट्रीय पंचायत अयोध्या में लगने जा रही है सभी संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण भारी से भारी संख्या में पहुंचे और अपने जिले की समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष से अवगत कारये पंचायत को संबोधित करते हुए जिला उपाअध्यक्ष पीलीभीत बाबूराम वर्मा ने कहा कि पीलीभीत का गन्ना किसान परेशान है छोटे किसान पर्चियां और घट तोली और खड़ी तोल से परेशान है बरखेड़ा और मकसूदापुर का बकाया गन्ना मूल्य में ब्याज के साथ दिलवाया जाए शासन प्रशासन बकाया गन्ना मूल्य दिलवाले का कार्य करें पंचायत के संबोधित करते हुए जिला सचिव बालमुकुंद प्रजापति ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के चलते जिन परिवारों के मुखिया मुखिया का देहांत हो गया है।

उनके राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत दो-दो वर्ष हो गए हैं लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिल पा रहा है पेंडिंग पड़े सभी पारिवारिक लाभ योजनाओं के परवारों को तत्काल रूप से लाभ दिलवाया जाए पंचायत को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा पीलीभीत का प्रशासन किसानों की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम किसान परेशान तिरही कर रहा है ऐसे भ्रष्ट प्रशासन को पीलीभीत से बाहर किया जाए पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष पीलीभीत नंदकिशोर राठौर ने कहा कि पीलीभीत जनपद के समस्त संविदा कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है 6, 6महीने बाद मिलता है संविदा कर्मी परेशान है आल्हा अधिकारियों की लापरवाही से संविदा कर्मियों की बकाया सैलरी तत्काल प्रभाव से उनके खाते में भेजी जाए और आगे से समय रहते प्रत्येक माह उनका वेतन दिया जाए पंचायत को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अशोक राठौर ने कहा सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा हैं प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास में घोटाला चल रहा है पात्र परिवारों को सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है पंचायत में उपस्थित वीरेंद्र गिरी प्रजापति रघुवर सिंह प्रजापति सुखलाल गंगवार हरिनारायण प्रदेश संगठन मंत्री शिवचरण लाल वर्मा सूर्य प्रकाश ओम प्रकाश ठाकुर दास रामचंद्र हेतराम प्रहलाद भोज बाल,गया प्रसाद सबलू खान लुकमान खान रोशन अहमद फैजान जहां जावेद खान सरजू प्रसाद बनवारी लाल बसंती देवी गोमती देवी उर्मिला देवी तारावती मिथिलेश कुमारी रामदेवी रामप्यारी शुक्ला देवी मीना देवी हृदय शकुंतला वीरवती सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण पंचायत में मौजूद रहे।




