Homeलालकुआं

सिलेंडर में आग लगने से मकान का सामान जलकर खाक, टला बड़ा हादसा; मासूम बच्चे बाल-बाल बचे

लालकुआं

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता स्थित राजीव नगर निवासी बुद्धि वल्लभ के घर में अचानक गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई। हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, हालांकि समय रहते घटना का पता चलने से कोई जनहानि नहीं हुई।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय गृहस्वामी बुद्धि वल्लभ और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे। घर में केवल उनके दो छोटे बच्चे ही उपस्थित थे, तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चों की चीख-पुकार और धुआं उठता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

​ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे सिलेंडर फटने का बड़ा खतरा टल गया। घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है, लेकिन बच्चों के सुरक्षित बचने से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button