
सिडकुल हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 16/04/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की जा रही थी।
पुलिस टीम दौराने चैंकिंग/गश्त आरोपित विपिन पुत्र नरेन्द्र नि0 ग्राम पक्की गढी थाना नजीमाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता आन्नेकी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को आईएमसी चौक सिडकुल से 01 अदद 315 बोर का अवैध तमंचे के साथ पकडा गया।
आरोपित के विरुद्ध थाना सिडकुल पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपित
विपिन पुत्र नरेन्द्र नि0 ग्राम पक्की गढी थाना नजीमाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता आन्नेकी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
01 अदद 315 बोर का अवैध तमंचा




