क्राइमहरिद्वार

दौराने चैकिंग पुलिस टीम ने अल्टो कार सवार एक संदिग्ध को दबोचा!!

हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड एवं संदिग्धो के विरूद्ध सघन चैकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कल दिनांक 22.06.2026 की रात चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सेक्टर-3 बी0एच0ई0एल0 गैस गोदाम के पास से एक वाहन ऑल्टो कार से एक संदिग्ध कार्तिक कुमार को दबोचकर उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस की बरामदगी की गयी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी कार्तिक कुमार को धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में गिरफ्तार कर आरोपी से बरामद कार अल्टो उपरोक्त को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया । आरोपी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 220/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

1- कार्तिक कुमार पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी वार्ड नंबर 7 गली नंबर A16 नजदीक पेट्रोल पंप, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button