आस्थामुजफ्फरनगर

बड़े मंगल पर आस्था का संगम: मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्रद्धालुओं संग किया प्रसाद वितरण।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन संवाददाता

मुज़फ्फरनगर। बड़े मंगल के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भगत सिंह रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में अपने परिजनों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, श्रद्धा, समर्पण एवं लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। भगवान श्री हनुमान जी की असीम कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, साहस एवं परोपकार की भावना का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समाजहित एवं मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान मंत्री कपिल देव ने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण में सहभागिता करते हुए भंडारे की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आयोजन समिति के सेवा भाव एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर भगवान श्री हनुमान जी का गुणगान किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को बड़े मंगल की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए प्रभु श्री हनुमान जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button