Homeहरिद्वार

वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने आर्य नगर चौक पर तिरंगा झंडा फहराया

हरिद्वार

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है की भावना लेकर मां भारती के अमर बलिदानी देश की सेवा में जुटे मन में एक ही बात थी अपना देश विदेशी चंगुल से कब स्वतंत्र होगा, कब हम लोग स्वतंत्रता की हवा में सांस ले पाएंगे, बस यही एक बात दिन रात क्रांतिकारियों के मन में आग के गले के समान धड़क रही थी, और वह देश को स्वतंत्र करने के लिए हर प्रकार का यत्न करते थे | क्रांतिकारियों की सहायता के लिए आवश्यक संसाधन जताने के लिए अनेक प्रकार के हथकंडेय अपनाते थे | जिसमें काकोरी कांड की भी बड़ी भूमिका रही मां भारती को स्वतंत्र करने के लिए असहयोग आंदोलन स्वदेशी आंदोलन एवं भारत छोड़ो आंदोलन आदि प्रकार के बड़े-बड़े आंदोलन भी चलाए गए और अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्रता दिलवाई उनकी बदौलत आज हम स्वतंत्रता की हवा में सांस ले रहे हैं | उक्त विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने आर्य नगर चौक पर तिरंगा झंडा फहराया और भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों के साथ आकाश को गुंजायेमान किया | इस अवसर पर आर्य नगर के वरिष्ठ समाजसेवी हरि सिंह, चौधरी चरण सिंह, ममता चौहान, ममता सैनी, रिशिपाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे, ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी और उक्त विचार व्यक्त किया शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशान होगा |

 

Related Articles

Back to top button