
हल्द्वानी
रिपोर्टर : मजहिर खान
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद सामने आए शुद्धिकरण मामले में पुलिस ने पहली FIR दर्ज कर ली है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक मामले में जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान तथा अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा और हीनता का भाव रखने से संबंधित आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है।

मामले में BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(R) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में रैली के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया था। घटना को लेकर कांग्रेस लंबे समय से मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर रही थी और इसे लेकर प्रदर्शन भी किए गए थे। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र करेंगे। पुलिस द्वारा जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपों और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी मामले में FIR दर्ज होने के बाद हल्द्वानी की राजनीति भी गरमा सकती है। कांग्रेस लंबे समय से इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग उठाती रही है।




