रानीपोखरी
रानीपोखरी में ज्वेलर्स के यहां चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आखिरी चोर को भी पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है। जिसका नाम चपेटा सिंह है। आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर ज्वेलर्स की दुकान में रात को शटर तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। पहचान करने के बाद पुलिस तीन चोरों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब चौथे चोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रानीपोखरी थाना प्रभारी विकेंद्र कुमार और एसओजी फरवरी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट की टीम ने आरोपी के कब्जे से 3200 रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जेल की हवा खा चुका है।

।




