Homeलालकुआं

वन विभाग की डॉली रेंज टीम ने किए अवैध गतिविधियों में लिप्त कई वाहन सीज”मचा हडकंप। 

लालकुआं

रिपोर्ट, मजहिर खान

लालकुआँ तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली डॉली (डौली) रेंज में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी तस्करी और खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।वन विभाग ने पिछले एक सप्ताह के भीतर लकड़ी की तस्करी और अवैध खनिज ले जा रहे आधा दर्जन से वाहन एवं मोटरसाइकिलों को पकड़ा हैं। जिनको सीज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।

बताते चले कि वन विभाग की डोली रेंज टीम ने अवैध पातन एवं अवैध खनन के कई मामलों में आधा दर्जन से अधिक वाहन एवं मोटरसाइकिल सीज की हैं।

इधर वन क्षेत्राधिकारी डोली नवीन चन्द्र पवार ने बताया की बीते सप्ताह में दो ट्रक तथा आधा दर्जन मोटरसाइकिल अवैध खनन में एवं एक पिकअप अवैध लकड़ी सहित आधे दर्जन से अधिक वाहन अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए जिनको विभागीय कार्यवाही करते हुए वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा की मानसून में वन्य अपराधों में बढ़ोतरी हो जाती है जिसके चलते हमने सभी विभागीय टीमों को चुस्त-दुरुस्त कर दिया है और वनों में गश्त को बढ़ा दिया है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि वन क्षेत्र में अवैध तस्करी किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button