Homeलालकुआं

कांग्रेस पर बरसे भाजपा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का। 

लालकुआं

रिपोर्टर मजहिर खान

– लालकुआँ बीते दिनों हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के दौरान एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित हंगामे व मौजूद पुलिस अधिकारियों से की गई अभद्रता और गाली गलौज पर लालकुआँ के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस कप्तान के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध और अधिकारियों के साथ मर्यादित व्यवहार में अंतर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विजय शंखनाद रैली में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर डालने की कोशिश की जो बहुत निदांनीय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रम को सफल नहीं बना पाई। जिसे कहते हैं किए-कराए पर पानी फेरना उसी तरह काग्रेंस कार्यक्रम को खुद विफल किया है। उन्होंने कहा कि जनता सब जनती है जिसका हिसाब उसे विधानसभा चुनाव में देगी।

 

Related Articles

Back to top button