Homeशाहजहांपुर

मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी लगा कर किया जा रहा बड़ा खेल ।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)

बंडा शाहजहांपुर/ ग्राम पंचायत ब्राहिमपुर झांझरिया विकास खण्ड बंडा में मानवेन्द्र के घर से मुकेश के घर तक नाली व इंटरलाकिंग का काम मास्टर रोल नंबर 6311 पर चल रहा है। नन्द किशोर, रामसनेही, अमित कुमार, जागेश्वर, आशीष, अरविन्द, अंकित बर्मा, उमेश कुमार, गयादीन, संतोष की हाजिरी 17 जनवरी 2026 को रोजगार सेवक गोरिल कुमार के द्वारा लगाई गई।

 

मुकेश के मकान से जगन्नाथ के मकान तक इंटरलाकिंग व नाली निर्माण मास्टर रोल नंबर 6193 काम भी 17 जनवरी 2026 चल रहा है।

राम खिलौना, मूलचंद, नरेंद्र,केशव,आकाश, श्यामलाल, ओंकार, प्यारेलाल, दशरथ,मेउद्दीन की भी हाजिरी रोजगार सेवक गोरिल कुमार के द्वारा मास्टर रोल नंबर 6311 व 6193 नाम अलग अलग दर्शा कर सिर्फ दस लोगों के फोटो दोनों मास्टर रोल में लगा कर बीस लोगों की हाजिरी लगा कर बड़ा खेल कर दिया।

Related Articles

Back to top button