
पीलीभीत
क्रांति बुलेटिन न्यूज (अमित ठाकुर)
पीलीभीत/पूरनपुर ब्लॉक में नवागत एडीओ हरिश्चंद्र भारती का मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष हरनारायण लाल, मंत्री रवि सुखलाल, तौफीक अहमद, संजीव, गंगाराम, रामशरण यादव और राकेश सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी ने नवागत एडीओ से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई। एडीओ हरिश्चंद्र भारती ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे शासन की योजनाओं को प्राथमिकता से लागू कराते हुए कर्मचारियों के हितों का भी ध्यान रखेंगे।




