क्राइमहरिद्वार

नाबालिक अपह्रता को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार

दिनांक 28.02.2026 को थाना पथरी क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मुकदमा वादी ने लिखित तहरीर दी कि वादी की नाबालिक पुत्री को अवशीष द्वारा बहला फुसला कर घर से ले जाने के सम्बन्ध में थाना पथरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपहर्ता की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया, आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा अपहर्ता की बरामदगी हेतु अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

तथा मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया।

जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.03.2026 को वादी की नाबालिग पुत्री भट्टा तिराहा पथरी से सकुशल बरामद किया तथा आरोपी अवशीष पुत्र कृष्णपाल निवासी नंदपुर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता आरोपी

अवशीष पुत्र कृष्णपाल निवासी नंदपुर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button