
हरिद्वार
दिनांक 14.04.2026 को वादी पप्पू उपाध्याय पुत्र सुरेन्द्र उपाध्याय नि0 कोठियानाराव, थाना अतार नगर जिला छपरा बिहार हाल पता मुल्की नगर रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार की तहरीर पर वादी के नाबालिक पुत्र का दिनांक 13.04.2026 को घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0-
143/26 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

बच्चे की बरामदगी हेतु एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा थाना सिडकुल पर एक टीम गठित की गयी।
जिनके द्वारा सुरागरसी पतारसी एंव सर्विलांस एंव लोकेशन के आधार पर कम समय में गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।




