क्राइमहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा।*

आरोपिंयो के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद।

, हरिद्वार

दिनांक 03.05.2026 को वादीया निवासी चावमण्डी कोतवाली गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार द्वारा उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा वाशिंग मशीन, गैस का चुल्हा, व चांदी की पाजेब को चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली गंगनहर पर एक शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया।

प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0स0- 0160/26 धारा 305(क),331(4) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा टीमों का गठन कर चोरी किये गये सामान की तलाश की गई । पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे CCTV कैमरो की जांच की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

जिसके फलस्वरुप दिनांक 05.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी रोड पर अंग्रेजो के कब्रिस्तान के पास से 02 संदिग्धो को पकड़ा। जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। दर्ज मुकदमें में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2),3(5) BNS की वृद्धि कर पकड़े गये आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

आरोपीगण

1- गौरव पुत्र श्री प्रकाश सिंह निवासी चानमण्डी कोतवाली गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र- 25 वर्ष।

2- अनुज पुत्र श्री अमर सिंह निवासी चावमण्डी कोतवाली गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र- 34 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

एक अदद वाशिंग मशीन, एक अदद गैस का चुल्हा, एक जोडी पाजेब सफेद धातु व एक अदद चैन सफेद धातु ।

Related Articles

Back to top button