क्राइमहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने अवैध कच्ची शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपितों के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब की बरामद, व 200 लीटर किया नष्ट !!

पथरी हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष पथरी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये दिनांक 04-10-2026 को ग्राम भवापुर एवं बिशनपुर चौकी फेरूपुर थाना पथरी क्षेत्रान्तगर्त कच्ची शराब की कसीदगी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तगर्त कार्यवाही करते हुये 02 व्यक्तियों के कब्जे से 10-10 लीटर (कुल 20 ली0) अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी है।

इसके अलावा कच्ची शराब बनाने के लिये रखा गया करीब 200 लीटर लाहन को नष्ट किया गया है। इस संबंध में थाना पथरी पर आबकारी अधिनियम के अन्तगर्त अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

नाम पता आरोपित

1- ललित पुत्र प्रताप नि0 भवापुर थाना पथरी जिला हरिद्वार।

2- आकाश पुत्र संजय नि0 बिशनपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार।

बरामदगी

1- 20 ली0 कच्ची शराब (प्रत्येक के कब्जे से 10-10 ली0)।

2- 200 लीटर लाहन।

 

 

Related Articles

Back to top button