क्राइमहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को लिया हिरासत में।

हरिद्वार

वादी दिलीप कुमार पुत्र कविलास प्रसाद निवासी मीनाक्षीपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल पता ग्राम व पोस्ट पनिका थाना मईल जिला देवरिया उत्तर प्रदेश की लिखित तहरीर पर वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 166/26 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

जिसकी विवेचना उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के द्वारा संपादित की जा रही थी दिनांक 18.05.2026 को मुकदमा उपरोक्त की तलाश हेतु विवेचक द्वारा संदिग्ध मोबाइलों नंबर की CDR लोकेशन एवं मोबाइल सिम आईडी के माध्यम से व फोन की लोकेशन न्यू माधोपुरी लुधियाना पंजाब होनी पाई गई।

उक्त लोकेशन पर पहुंचकर आरोपित शैलेंद्र को पकडा गया तथा अपहृता को को सकुशल बरामद किया गया।

तथा मुकदमा उपरोक्त में पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

आरोपित

शैलेंद्र पुत्र मोलईराम ग्राम ओरिल पट्टी थाना पवई जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button