मुजफ्फरनगरराजनीति

महिला आरक्षण पर घमासान, सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन (संवाददाता)

महिला आरक्षण बिल को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब सड़कों पर आ गई है। बिल के मार्ग में विपक्ष द्वारा उत्पन्न किए जा रहे अवरोधों के विरोध में बुधवार को मुजफ्फरनगर के टाउनहॉल पर जबरदस्त हलचल रही। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने ‘जन आक्रोश पदयात्रा’ निकालकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिला आरक्षण बिल को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं टाउनहॉल मैदान में एकत्रित हुईं। प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थीं, जिन पर विपक्ष की नीतियों और महिला विरोधी मानसिकता की आलोचना की गई थी। यह पदयात्रा टाउनहॉल से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहाँ महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए जमकर नारेबाजी की।वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ाया उत्साह

इस पदयात्रा में भाजपा के कई दिग्गज चेहरे शामिल हुए। मुख्य रूप से पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुराधा चौधरी ने महिलाओं का नेतृत्व करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। वहीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने महिला सशक्तिकरण के मार्ग में विपक्ष को बाधा बताया।

पदयात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने भी शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा दोपहर पश्चात पुनः टाउनहॉल प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अंजलि चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, जिला महामंत्री रजत त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता सैनी, बोबी सिंह, संजय गर्ग, दीपाली कौशिक और शुभम वत्स सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button