Homeहरिद्वार

सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं नशे के प्रति जन-जागरूकता अभियान !!

सेंट मैरी स्कूल में सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

हरिद्वार

सेंट मैरी स्कूल में सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सीओ बिपेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार एवं रेल चौकी प्रभारी ज्वालापुर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा नशे से दूर रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अनजान लिंक एवं साइबर ठगी से सावधान रहें और नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं दूर रहते हुए अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं सुरक्षित नागरिक बनाने के साथ-साथ समाज में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना रहा।

Related Articles

Back to top button