Homeरामनगर

रामनगर में अवैध मज़ारों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मजारें ध्वस्त,भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई।

रामनगर जिला नैनीताल।

रिपोर्टर मजहिर खान

रामनगर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अवैध मज़ारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई,शनिवार को प्रशासन ने रामनगर के ढेला और ढिकुली इलाके में बनीं तीन अवैध मज़ारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया,यह कार्रवाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई,प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया,वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रशासन की सख्ती बताया तो कुछ ने कानून व्यवस्था की दिशा में उठाया गया अहम कदम कहा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के ढेला क्षेत्र में अशोका टाइगर ट्रेल और कॉर्बेट व्यू नामक रिसॉर्ट परिसरों में बनी दो मज़ारों और ढिकुली के ला पर्ल रिसॉर्ट में बनी एक मज़ार को प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया,इन सभी मज़ारों को बिना किसी वैध अनुमति के रिसॉर्ट परिसरों के भीतर बनाया गया था.कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, राजस्व विभाग, वन विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही, किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया ढेला और ढिकुली क्षेत्र में अवैध रूप से बनी तीन मजारों को आज ध्वस्त किया गया है,इनमें से दो ढेला क्षेत्र और एक ढिकुली स्थित रिसॉर्ट परिसर में थी,इन मजारों को बिना अनुमति के कब्जा कर बनाया गया था.

उन्होंने कहाँ क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी,भविष्य में अगर कहीं और भी ऐसी अवैध मजारों की जानकारी मिलती है तो प्रशासन उसी सख्ती से कार्रवाई करेगा,कानून के दायरे में रहते हुए किसी को भी अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के पीछे लंबे समय से मिल रही शिकायतें और क्षेत्र में लगातार फैल रहे अवैध धार्मिक ढांचों का बढ़ता दबदबा एक बड़ा कारण बताया जा रहा है, स्थानीय लोग भी इस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं, उनका कहना है कि कॉर्बेट पार्क क्षेत्र के आस-पास इस तरह के निर्माण से न केवल जंगलों को नुकसान पहुंचता है बल्कि इससे धार्मिक सौहार्द भी प्रभावित हो सकता है.

सूत्रों के अनुसार रामनगर के आस-पास के क्षेत्रों में बनी अन्य मजारों की भी जांच की जा रही है,वन क्षेत्र रिजॉर्ट परिसर, नदी किनारे और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बने किसी भी प्रकार के अवैध ढांचों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।

रामनगर में प्रशासन की यह कार्रवाई एक स्पष्ट संकेत है कि अब अवैध निर्माण, विशेषकर धार्मिक आड़ में हो रहे अतिक्रमण, किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button