Homeहरिद्वार

रमजान माह/आगामी होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय द्वारा बंधन पैलेस ज्वालापुर में किया गया गोष्ठी का आयोजन।

कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के पार्षद/दोनों समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति/मस्जिद के इमाम/व्यापार मंडल/आदि लोग गोष्ठी में मौजूद रहें।

ज्वालापुर हरिद्वार 28/02/2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार माह रमजान पर्व/आगामी होली पर्व के दृष्टिगत बंधन पैलेस रेलवे रोड ज्वालापुर पर *श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय संजय चौहान की अध्यक्षता में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा/वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार,बाज़ार व रेल चौकी प्रभारी* की उपस्थिति में थाना क्षेत्र के पार्षदों/दोनों समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों/व्यापार मंडल/मस्जिदों के इमामों आदि लोगो के साथ गोष्ठी का आयोजित किया गया।

गोष्ठी में रमजान माह/आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु गोष्ठी में मौजूद व्यक्तियों से अपील की गई। आगामी होली त्योहार पर्व/रमजान एक साथ होने के कारण सभी मस्जिदों की कमेटी के मुस्लिम भाइयों ने आश्वासन दिया व गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों को रमजान माह के दौरान मस्जिदों में निर्धारित स्थानों पर नमाज़ अता करे/आगामी होली पर्व पर आपस में किसी तरह का कोई वात विवाद न करें/ट्रैफिक में किसी तरह का अवरोध न करने/कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा इसके लिए समस्त से सहयोग की अपील की गयी सभी को माह रमज़ान/आगामी होली पर्व का त्यौहार सौहार्दपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न करने का आश्वासन भी दिया गया।

गोष्ठी में थाना क्षेत्र की मस्जिदों के मौलवी/पार्षद/दोनों समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियो/व्यापार मंडल/अन्य मौज़िज़ व्यक्ति सम्मिलित हुये I

श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह द्वारा हिदायत भी दी गई कि कोई भी व्यक्ति शांति/कानून व्यवस्था/हुड़दंग करता हुआ पकड़ा गया तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button