Homeहरिद्वार

रामपुर रायहधारी क्षेत्र में अवैध खनन पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई, रिटेल भण्डारण सीज।

हरिद्वार,10 जून 2026

जिला खनन अधिकारी काजिम रजा ने अवगत कार्य है कि जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर रायहधारी में अवैध खनन की प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उनके नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम रामपुर रायहधारी के अन्तर्गत संचालित समस्त रिटेल भण्डारणों को अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित इकाइयों के ई-खन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।

जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध भण्डारण/परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button