क्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी के सुभाष नगर में फायरिंग की सूचना, इलाके में मचा हड़कंप।

हल्द्वानी

रिपोर्टर मजहिर खान

सुभाष नगर क्षेत्र में कपूर आटा चक्की के पास कथित तौर पर गोली चलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक हुई इस घटना के बाद आसपास के लोग घबराकर अपने घरों की ओर भागने लगे। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने नहीं आई है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पड़ोसी से आपसी विवाद ओर पैसे का लेनदेन को इस घटना की वजह माना जा रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और गवाहों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस तरह की घटनाएं आम लोगों में भय का माहौल पैदा करती हैं, इसलिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

👉 फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button