Gamesनैनीताल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया!

किच्छा

रिपोर्ट: मजहिर खान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किच्छा में पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने भी योग की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

किच्छा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गुरुकुल स्कूल एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न योगासन कर योग के महत्व का संदेश दिया। सुबह 5 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम करीब 7:30 बजे तक चला। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से व्यक्ति निरोग रहता है तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि “योग करो, निरोग रहो।”

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त जीवन, स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक ऊर्जा के प्रति जागरूक करना है। बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Back to top button