Homeहरिद्वार

सुभाष नगर मे दूषित पानी आने से जल संस्थान हुआ सतर्क। 

शिवालिक नगर , नगर पालिका के सुभाष नगर क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान। घरों तक गंदा और बदबूदार पानी पहुंचने के कारण उन्हें मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ता है और क्षेत्र के लोग अधिकतर बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं।

ज्वालापुर हरिद्वार  ( राजेश वर्मा )

शिवालिक नगर नगर पालिका के सुभाष नगर क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान। घरों तक गंदा और बदबूदार पानी पहुंचने के कारण उन्हें मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ता है और क्षेत्र के लोग अधिकतर बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं।

आज सुभाष नगर गली नंबर डी 9 में पीने का पानी गंदा आने से लोगों ने जल संस्थान को शिकायत की जिसको लेकर  जल संस्थान सतर्क हुआ और तुरंत कार्रवाई के लिए पहुंचा स्थानीय निवासी सोमवीर चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड जल संस्थान को कई बार इसकी शिकायत की गई थी फिर भी जल संस्थान अनदेखी करता रहा जब गलियों में गंदा पानी आने लग गया तो जल संस्थान हरकत में आया उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है बहुत पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है जब तक यह पाइपलाइन दोबारा नहीं बिछाई जाती तबतक  इस क्षेत्र में पानी की समस्या हल नहीं हो सकती । जल संस्थान को चाहिए कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र की पानी की पाइपलाइन बिछाई जाए ताकि लोगों को स्वच्छ जल मिल सके।

आपको बता दें सुभाष नगर क्षेत्र में नगर पालिका के चार वार्ड आते हैं, जहां लगभग 25 हजार की आबादी है। इतने बड़े क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है । ज्यादा टेंपरेचर के कारण प्लास्टिक बिछी हुई प्लास्टिक की पाइप लाइन अब जगह-जगह से फटने लगी है और उसमें नालियों का गंदा पानी घरों तक पहुंचता है जिसे पीने से इस क्षेत्र में लोग बीमार होने लग गए हैं फिर भी मौन है उत्तराखंड सरकार। उत्तराखंड सरकार की नींद कब खुलेगी।

किरण सिंह का कहना है कि क्षेत्र की पेयजल लाइनें बेहद जर्जर हो चुकी हैं और कई वर्षों से इन्हें बदला नहीं गया है, स्थिति यह है कि कई स्थानों पर पेयजल मे नालियों का गंदा पानी घरो तक पहुंचता है और लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

गत दिनों कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं समाज सेवी सुरेंद्र ठाकुर ने जल संस्थान के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और उनको दोनों जल पंप बंद करवाकर , लोगों के घरों की मोटर चलकर दिखाई तो प्रत्येक घर से गंदा पानी मोटर चलाने से आने लगा और यह सब देख जल संस्थान के अधिकारी भी हक्के बक्के रह गए, जो अधिकारी सुभाष नगर में स्वच्छ जल का दावा कर रहे थे उनके सामने ही स्वयंसेवी सुरेंद्र ठाकुर व स्थानीय लोगों ने उनकी पोल खोलकर दी।

एक तरफ भाजपा सरकार ने स्वच्छ जल पीने के लिए कई योजनाएं चला रखी है दूसरी ओर इस नगर की तरफ यहां के स्थानीय विधायक, नगर पालिका के अध्यक्ष व प्रशासन के आल्हा अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिससे यहां के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है।

वही ओमपाल स्थानीय निवासी ने बताया कि समिति के बकाया जल शुल्क को लेकर जल संस्थान यहां की जनता को तंग कर रही है परंतु पीने के गंदे पानी की समस्या को हल करने के लिए कोई तैयार नहीं है जब तक सुभाष नगर में जल संस्थान स्वच्छ जल नहीं देता तब तक जल संस्थान  लोगों को बिल ना दें । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोई भी जल शुल्क जमा ना करवाए जब तक हमें स्वच्छ जल ना मिल जाए।

इस क्षेत्र में दुखी होकर कई लोगों ने अपने स्ममरसीबल पंप लगा लिए उनका समिति व जल संस्थान से पानी का कोई लेना-देना नहीं है उन्हें भीजबरान जल संस्थान पानी का बिल थाम कर परेशान कर रही है।

Related Articles

Back to top button