Homeमुजफ्फरनगर

यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 22.12.2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 17.12.2024 को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा जिला पंचायत सभागार में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धकों व परीक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह सहित परीक्षा डियूटी से सम्बन्धित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाडा/नकल पर पूर्णतः रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कडे प्रबंध करने, कही भी फर्जीवाडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही करने, सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाने, जनपद में यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर लगे पुलिस बल को चेक करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। गोष्ठी के उपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ परीक्षा के लिए बनाये गये स्ट्रांग रुम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्ट्रांग रुम में सुरक्षा सम्बन्धित सभी पहलुओं की बारिकी से जांच की तथा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को भी चेक किया गया। तदोपरान्त सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि स्ट्रांग रुम में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो एवं सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह से कार्यशील रहे।

Related Articles

Back to top button