क्राइमहरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस के हत्या के आरोप में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को, सिडकुल क्षेत्र से धर दबोचा।

ज्वालापुर हरिद्वार  03-05-2026

दिनांक-17-04-26 को वादिया दिव्या चौहान पत्नी रवि चौहान निवासी पंचायत घर के पास सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा अपने पति रवि चौहान उम्र-44 वर्ष का दिनांक-15-04-2026 को बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। गुमशुदी की जाँच के दौरान गुमशुदा रवि चौहान का शव दिनांक-19-04-2026 को पथरी पावर हाउस रानीपुर क्षेत्र में बरामद हुआ था। गुमशुदा के शव बरामद होने पर रवि चौहान की हत्या किया जाना प्रकाश में आया जिस पर ज्वालापुर पुलिस द्वारा गुमशुदगी को हत्या के अभियोग में तरमीम कर विवेचना व0उ0नि0 हर्ष अरोडा के सुपुर्द कर जाँच शुरु कर दी गयी ।

जाँच के दौरान पाया कि गुमशुदा/मृतक रवि चौहान का पंकज शर्मा पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी निकट धूम सिह स्कूल आंगनवाडी स्कूल के पास सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के साथ जमीन के बटबारे को लेकर विवाद चल रहा था । जिस कारण पंकज शर्मा उपरोक्त ने अपने भांजे गौतम के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या का प्लान बनाया तथा ज्वालापुर निवासी दानिश अली व नदीम को 150000/(एक लाख पचास हजार रुपये) की सुपारी दी गयी। जिस पर दानिश अली व नदीम ने रवि चौहान की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। ज्वालापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त दानिश अली व नदीम को दिनांक-23-4-26 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिनके द्वारा पंकज शर्मा व गौतम द्वारा रवि चौहान की हत्या करने हेतु सुपारी दिये जाने की बात स्वीकार की गयी है।

अभियोग की विवेचना में विवेचक/व0उ0नि0 हर्ष अरोडा द्वारा अभियोग से सम्बन्धित फरार/वांछित अभियुक्त पंकज शर्मा उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर दिनांक-02-05-2026 को कोर्ट चौक थाना सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसके द्वारा बताया गया कि रवि चौहान मेरी पत्नी के चाचा थे जो अक्सर हमारे घर आया करते थे हमारा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिस कारण मैने और मेरे भांजे गौतम ने रवि चौहान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था तो हमने ज्वालापुर निवासी दानिश अली व नदीम को 150000/(एक लाख पचास हजार रुपये) की नगद सुपारी दी थी जिसमें हमने 40000/रुपये हत्या से पूर्व व 110000/रुपये हत्या करने के बाद दानिश अली व नदीम को नगद दिये थे।

अभियुक्त को बाद मेडिकल परीक्षण के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त – पंकज शर्मा पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी निकट धूम सिह स्कूल आंगनवाडी स्कूल के पास सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र-37 वर्ष संबंधित मु0अ0स0-234/2026 धारा 103(1) 61(2),3(5)बी0एन0एस0

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button