क्राइमहरिद्वार

कलियर पुलिस ने गौकशी करते 01 महिला को हिरासत में लिया।

मौके से गौमांश व गौकशी उपकरण बरामद, 07 आरोपी मौके से फरार।

कलियर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी/पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा पुलिस टीम के साथ बकरीद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था गश्त पर थे। इसी दौरान डायल-112 पर मिली सूचना के सत्यापन हेतु ग्राम नागल पलूनी में दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने मौके पर 07-08 लोगों को गौकशी करते पाया। दबिश के दौरान 01 महिला को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य 07 आरोपी मौके से फरार हो गए।

सभी आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 109/2026 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

बरामदगी

1. करीब 150 किलो गौमांस

2. ⁠01 छुरी

3. ⁠01 छोटी कुल्हाड़ी

आरोपित

01 महिला, उम्र लगभग 45 वर्ष

 

 

 

Related Articles

Back to top button