प्रवेन्द्र दहिया को मानव रत्न सम्मान सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो
वृन्दावन। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं चेयरमैन मेरा वजूद फाउंडेशन प्रवेन्द्र दहिया को ग्लोबल सोशल इंटरेस्ट लीग एवं संस्था नेकी की राह द्वारा गौरी गोपाल वृद्ध आश्रम वृन्दावन में आध्यात्मिक वक्ता, मानवता के सेवाकारी आचार्य अनिरूद्धाचार्य महाराज, प्रसिद्ध भारतीय बोक्सर विजेन्द्र सिंह, डॉ0 गौरव शर्मा अध्यक्ष नेकी की राह, हर्षा रिचार्या, स्वामी अभिरामाचार्य द्वारा मानवता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वह सपत्नी रीटा दहिया के साथ सम्मिलित रहें।
यह मानव रत्न सम्मान प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया को ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ 13 वर्षों से लगातार पक्षियों के लिए प्रतिवर्ष 3500 किलोग्राम (35 कुन्तल) दाना व पानी से लगातार पक्षियों की सेवा करने, साथ ही साथ स्ट्रीट डॉग्स (गलियों के कुत्ते) एवं पक्षी कौओं को रोटियों एवं नमकीन दाल सेव से सेवा करने, समय-समय पर गरीब असहायों की मद्द करने, अनाथ एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए मिला। प्रवेन्द्र दहिया समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा करने की मिसाल कायम कर रहे है।




