
लक्सर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों/असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को नियमित चेकिंग एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में दिनांक 23.04.2026 को लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ।

प्राथमिक पूछताछ में उक्त व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में प्रतीत हुआ। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर शस्त्र अधिनियम के तहत मु0अ0सं0- 366/26 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
आरोपित
सत्यम पुत्र स्व0 सोमपाल निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार उम्र: 20 वर्ष




