
लालकुआं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल* द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में श्री मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व

में अलग-अलग स्थानो पर पुलिस टीम गठित की गयी तथा चौकी हल्दूचौड थाना लालकुआं पुलिस द्वारा हल्दूचौड क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत आज दिनाकं मे दौराने गस्त मोबाइल तथा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो से क्रमशः अभियुक्तगंणो नं0 01- साहिल भानु सागर पुत्र रामअवतार सागर निवासी वार्ड न0 01 नई बस्ती कोतवाली लालकुआ जिला नैनीताल उम्र 19 वर्ष को हल्दूचौड गौला गेट श्याम ट्रेडस दुकान से 20 कदम दूरी पर हल्दूचौड़ से 94 पाउच कच्ची शराब तथा , 02- फरार अभियुक्त विक्रम सिंह बुगला उर्फ बल्ली निवासी इन्द्रानगर 1st बिन्दुखत्ता लालकुआ जो देवरामपुर गौला गेट तिराहा के पास हल्दूचौड थाना लालकुआ से पुलिस को देख मौके से फरार हो गया मौके से 100 पाउच कच्ची शराब के भरा कटा बरामद कर कर अभियुक्तगंणो के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम में क्रम संख्या – 24/26 बनाम साहिल तथा मु0एफआईआर नं0 – 25/26 बनाम विक्रम सिंह बुगला धारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किये गय है ! फरार अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।




