
हरिद्वार ( राजेश वर्मा )
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के समीप स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा अतिथि देवो भव कावड़ के श्रद्धालु हमारे देव के समान है हमें उनका सम्मान करना चाहिए !
उन्होंने कहा कि कावड़ उठाना एक बहुत बड़ी समस्या है प्रत्येक कावड़िया भगवान शंकर के प्रतीक हैं भगवान शंकर पूरे सावन मास हरिद्वार में निवास करते हैं आज सावन का पहला सोमवार है, सभी कावडिए व संत भोले शंकर का अभिषेक कर रहे हैं!

उन्होंने कहा की कई कावड़िये भांग का नाश कर कावड़ को उठाकर ले जाते हैं और अपना शरीर खराब कर रहे हैं कई कावड़ी तो गंगाजल के भारी मटके लेकर चल रहे हैं वह भी सेहत के लिए हानिकारक है भगवान शंकर तो एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं!
उन्होंने कहा कावड़ यात्रा के समय कांवरियों को नशे से दूर रहना चाहिए, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए कि जब वह भक्ति भाव से हरिद्वार से गंगा स्नान कर हृदय से भोले की उपासना कर सच्चे मन से कावड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं ! उन्हे नशे से दूर रहकर कावड़ उठानी चाहिए! हमारी कांवड़ियों से यही शुभकामना है कि वह कावड़ उठाएं और हमारे कावड़ यात्रा नशा मुक्त हो !




