
पीलीभीत
क्रांति बुलेटिन न्यूज़ पीलीभीत (अरविन्द बर्मा)
पूरनपुर पीलीभीत/ किसी अज्ञात व्यक्ति ने ठाकुर शिवम भदोरिया को फोन करो सूचना दी कि गहलुइया मोड़ के पास एक गौ माता का एक्सीडेंट हो गया है जिनकी मृत्यु हो गई है तभी शिवम भदोरिया खुद धनारा घाट पर गए हुए और अस्थि विसर्जन करने के लिए मोहनपुर से बबलू यादव ,उपेंद्र सिंह, प्रियांशु यादव और कड़ेचौराहा से धनंजय मिश्रा, रामसेवक वर्मा आदि लोग मौके पर पहुंचे। और पूरनपुर कोतवाली प्रभारी को भी सूचना दी कि वहां एक नंदी भी घूम रहे हैं जिनके सींगों में रस्सी बांध कर रात में हत्या करने का प्रयास भी किया गया है तुरंत प्रभारी निरीक्षक ने नंदी को आजाद करवाया और हलका इंचार्ज को कसाइयों के विरुद्ध जांच के भी निर्देश दिए गए साथ ही जिन गौ माता का एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी उनका भी अंतिम संस्कार करवाया गया ।





