
मंगलौर
*कोतवाली मंगलौर की गिरफ्त में शातिर चोर, चोरी की मोटर सहित दबोचा*
कोतवाली मंगलौर क्षेत्र अंतर्गत निवासी मंगलौर आजाद, ग्राम अकबरपुर ढाढेकी द्वारा अपने प्लास्टिक गोदाम से पानी की मोटर चोरी किए जाने के संबंध में आरोपी सुशील कुमार आदि के विरुद्ध चोरी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम के प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 18.02.2026 को आरोपी को हिरासत में लिया लेकर उसके कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर बरामद की गई। पकड़े गए संदिग्ध के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई है।
नाम पता आरोपी
सुशील कुमार पुत्र इन्दर सिंह, निवासी ग्राम अकबरपुर ढाढेकी, मंगलौर



